Gk Short Trick - सरकारी नौकरी की तैयारी करे घर बैठे फ्री में और नई सरकारी Job Upadte's पाएं

Click On This And Earn 10$ Now

Click on this And Earn 10$

Total Pageviews

Click And Buy Now

Gk Short Trick

Share This

GK Basic 1. भारत का इतिहास - दोस्तों जैसा की हम लोग जानते हैं भारत का इतिहास काफी पुराना है भारत की सभ्यता काफी प्राचीन मानी जाती है | इसीलिए दोस्तों भारत के इतिहास को तीन भागों में बांटा गया है

1. प्राचीन भारत

2. मध्यकालीन भारत 

3. आधुनिक भारत ,

दोस्तों भारत का इतिहास चैप्टर काफी लंबा है इसीलिए मैंने इसे एक PDF  में आपको नीचे दे दिया है जिसे भारतीय इतिहास लिंक पे क्लिक कर Download कर सकते है । 


Download PDF - भारतीय इतिहास pdf 



Gk Basic 2. भूगोल
दोस्तों  इस चैप्टर से प्रतियोगिता परीक्षाओं में 4 से 5 प्रश्न देखने को मिलते हैं आने वाले एग्जाम रेलवे परीक्षाओं में इस टॉपिक से प्रश्न आने की संभावना है इसीलिए मैंने भूगोल के सभी महत्वपूर्ण तथ्य सौरमंडल , वायुमंडल ,स्थलमंडल एवं भारत का भूगोल इन सभी को अच्छे से एक pdf फॉर्मेट के रूप में आपको दे रहा हूँ | दोस्तों अगर आप सभी टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ते हैं अच्छे से याद कर लेते हैं तो एग्जाम्स में आप एक भी prashan को नहीं छोड़ेंगे , सभी प्रश्नों को हल कर लेंगे क्योंकि भूगोल एक ऐसा चैप्टर है जिससे हमें हर बार प्रश्न  देखने को मिलता है , PDF नीचे डाउनलोड करना कर लीजिये | 

Gk  Basic 3. भारतीय राजव्यवस्था  
# संविधान का निर्माण -
* कैबिनेट मिशन की संतुष्टि के आधार पर भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन 1946 में किया गया |
* संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर 1946 ईस्वी को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में प्रारंभ हुआ डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सर्वसम्मति से अस्थाई अध्यक्ष चुना गया |

* 11 दिसंबर 1946 की बैठक में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया |
* संविधान निर्माण कार्य करने के लिए कई समितियां बनाई गई इसमें प्रारूप समिति प्रमुख थी इसकी अध्यक्षता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने की |
* संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा |

* संविधान 26 नवंबर 1949 ईस्वी को बनकर तैयार हो गया था और इसी दिन इसे अंगीकृत किया गया |

* संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 ईस्वी को हुई और इसी दिन संविधान सभा द्वारा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया |
* मूल संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 8 अनुसूचियाँ थी |
* डॉ भीमराव अंबेडकर जी को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है | 

 बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया|
 

# मूल अधिकार -* भारत के संविधान के भाग 3 तथा अनुच्छेद 12 से 35 में मूल अधिकार संबंधित प्रावधान है |
भारतीय संविधान में नागरिकों को सात मौलिक या मूल अधिकार प्रदान किए गए थे लेकिन 44वें संशोधन 1978 के द्वारा संपत्ति के मौलिक अधिकार को खत्म कर अनुच्छेद 300 "क"  के अंतर्गत एक विधिक अधिकार बना दिया गया |

 वर्तमान में नागरिकों के पास मूल अधिकारों की संख्या 6 है |
# केंद्र सरकार -
1 राष्ट्रपति 
 -राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है |
राष्ट्रपति ससस्त्र सैन्य बलों का प्रधान होता है इसीलिए राष्ट्रपति को देश का सेनापति भी कहा जाता है | 
श्रीमती प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है |
के आर नारायण देश के पहले दलित राष्ट्रपति थे |
डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के पहले अल्पसंख्यक  राष्ट्रपति थे |
 | 
B. उपराष्ट्रपति - उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा होता है |
उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है |

दोस्तों  GK के इस महत्वपूर्ण चैप्टर भारतीय राज्यव्यवस्था कि कुछ और प्रमुख बातें नीचे PDF फाइल फॉर्मेट में दी गई है जिसे आप डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है |

Download Link - Gk भारतीय राज्यव्यवस्था PDF


Gk Basic 4. भारतीय अर्थव्यवस्थाभारतीय अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है दोस्तों के प्रश्न प्रतियोगिता परीक्षा में 3 से 4 प्रश्न देखने को मिलते हैं हम सभी जानते हैं किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उस देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है जब तक किसी भी देश की अर्थव्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं रहेगी तब तक वह देश विकास की राह पर नहीं चल सकता |

# भारत में आर्थिक नियोजन - भारत में आर्थिक नियोजन का प्रथम प्रयास सर एम विश्वेश्वरैया द्वारा 1934 में अपनी पुस्तक Planned इकॉनमी  द्वारा किया गया इसके बाद 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में नेशनल प्लानिंग कमीशन का गठन किया गया |  
# वर्तमान भारत में आर्थिक नियोजन - तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पंचवर्षीय योजना के स्थान पर नीति आयोग का गठन किया है इसके प्रथम उपाध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया है |  
* भारत में वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक होता है |
भारतीय अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है |
* मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र का सह अस्तित्व |
* आर्थिक विकास की दृष्टि से भारत एक विकासशील राष्ट्र है |
# भारत में बैंकिंग प्रणाली -  सन 1930 में गठित केंद्रीय बैंक की जांच समिति ने देश में एक सुदृढ़ , सुव्यवस्थित एवं सुसंगठित बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकता की पूर्ति के लिए  केंद्रीय बैंक बनाया | 

1934 ईस्वी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया गया तथा अप्रैल 1935 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया इसके प्रथम गवर्नर सर सिम्थ {1935 - 37 } थे जबकि प्रथम भारतीय गवर्नर सी डी देशमुख { 1948 - 49 } थे |

 बैंकों समाज के लिए अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य 14 बड़े व्यवसाई बैंकों का 19 july 1969 को राष्ट्रीयकरण किया गया | फिर 6 और बैंकों का  15 अप्रैल 1980 को राष्ट्रीयकरण किया गया |

दोस्तों अगर आप भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तार रुप से और जानना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए PDF फॉर्मेट फाइल को डाउनलोड कर लें लिंक नीचे है डाउनलोड पर क्लिक करें |

Click Here - भारतीय अर्थव्यवस्था PDF Download

Gk Basic 5. सामान्य विज्ञान  -प्रतियोगिता परीक्षाओं में सामान्य विज्ञान से 20 से 30 प्रशन देखने को मिलते हैं अगर हम प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया और इनकी तैयारी हम नहीं करेंगे तो हम किसी भी परीक्षा में पास  नहीं हो पाएंगे इसीलिए मैंने इस चैप्टर में विज्ञान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को एक जगह एक PDF में नीचे दे दिया जिसे आप डाउनलोड कर पढ़ सकें |प्रतियोगिता परीक्षाओं में आने वाले सवाल मुख्यतः माध्यमिक स्तर के होते हैं, इसीलिए मैंने इस PDF में माध्यमिक स्तर के सभी प्रश्नों

 दोस्तों अगर आपको सामान्य विज्ञान 
के  पूरे अध्याय को विस्तार रुप से पढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए नीचे मैंने PDF फाइल फॉर्मेट दे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर ले | 

Download - सामान्य विज्ञान PDF 

Gk Basic 6. कंप्यूटर { संगणक }
# कंप्यूटर  - अंग्रेजी भाषा के कंप्यूटर शब्द से उत्पन्न कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति है जो दिए गए निर्देश समूह के आधार पर सूचनाओं एवं आंकड़ों का उच्च गति, सटीकता तथा यथार्थता संसाधन करता है  |
* यह इलेक्ट्रॉनिक घटकों - ट्रांजिस्टर , रेसिस्टर, डायोड तथा सर्किट का उपयोग करता है | 

# कंप्यूटर के  कार्य -

1. डाटा  का संकलन तथा निवेशन 

2.डाटा का संचयन 

3.डाटा संसाधन 

4.डाटा/इनफार्मेशन का निर्गमन या पुनः निर्गमन 

रचना -   प्रमुख दो भाग  हैं 
A. हार्डवेयर 
B.सॉफ्टवेयर 
A. हार्डवेयर को  4 इकाइयों में विभाजित किया गया है -  
1. इनपुट युक्ति 
2.आउटपुट युक्ति
3.सी.पी.यू  
4.मेमोरी { स्मृति संग्राहक  इकाई } 
1. प्राथमिक संचय इकाई -
A. ROM
B. RAM
2. सेकेंडरी 
संचय इकाई -
Ex - CD ROM

1 किलोबाइट = 1024 बाइट
1 मेगा बाइट = 1024 किलोबाइट
1 गीगाबाइट = 1024 मेगा बाइट
1 टेरा बाइट = 1024 गीगाबाइट 

दोस्तों मैं आशा करता हूं आपको यह सभी जानकारी पसंद आई होगी दोस्तों अगर आप कंप्यूटर के बारे में और भी ज्यादा विस्तार से जानना चाहते हैं तो Download Pdf -

Download - Computer Gk PDF 





No comments:

Post a Comment

Click on This and Earn 10$